फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corporation meeting turns into a battleground.

Gurugram News: निगम की बैठक बनी अखाड़ा

Wed, 05 Aug 2026 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Corporation meeting turns into a battleground.
मेयर इंद्रजीत कौर यादव और सीनियर डिप्टी मेयर भिड़े, भाजपा हाईकमान तक पहुंचा मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम की सदन बैठक में हुए हंगामे का मामला अब भाजपा हाईकमान तक पहुंच गया है। भाजपा की मेयर इंद्रजीत कौर यादव और सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव के बीच तनातनी खुलकर सामने आई है। हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर के बीच राजनीतिक खींचतान तेज हो गई है।
मंगलवार को हुई सदन की बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रदीप मलिक सहित 18 निर्वाचित और तीन मनोनीत पार्षद मौजूद थे। एक मुद्दे पर चर्चा के दौरान मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर समर्थक पार्षदों में तीखी नोकझोंक हुई, जो हंगामे में बदल गई। सीनियर डिप्टी मेयर समर्थक पार्षदों ने आरोप लगाया कि विवाद के बाद बाहरी लोग और निजी सुरक्षा कर्मी बैठक स्थल पर पहुंचे। उनका कहना है कि इस दौरान महिला पार्षदों के साथ धक्का-मुक्की की गई। डिप्टी मेयर ने अपने साथ बदसलूकी और हाथ पकड़े जाने का आरोप लगाया। पार्षद सुमन यादव ने भी धक्का-मुक्की होने की शिकायत की है।
विज्ञापन

पुलिस जांच शुरू
हंगामे के बाद दोनों पक्षों ने आईएमटी सेक्टर-7 थाना पुलिस को अलग-अलग शिकायतें दी हैं। पुलिस ने इन शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैठक स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसका उद्देश्य घटनाक्रम की पुष्टि करना है। पुलिस सभी संबंधित पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed