{"_id":"6a68b6dfc4c54da2450f379a","slug":"daksha-prajapati-jayanti-celebrated-in-sohna-procession-taken-out-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95949-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोहना में दक्ष प्रजापति जयंती आयोजित, शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोहना में दक्ष प्रजापति जयंती आयोजित, शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना कस्बे में दक्ष प्रजापति जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर विशाल भंडारा भी किया गया। उक्त आयोजन भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक सदस्य रमेश टांक व प्रदेश अध्यक्ष सुमेर ने शिरकत की। रास्ते में लोगों ने शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
रमेश टांक ने कहा कि समाज से बड़ा कुछ नहीं होता। संगठन में ही समाज की शक्ति निहित होती है। लोगों को एकजुट होकर रहना चाहिए। उन्होंने भगवान श्री दक्ष प्रजापति के आदर्शों व पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया है। इस अवसर पर राजकुमार प्रजापति, राजेंद्र फौजी, महेंद्र प्रजापति, दीपक, हरिराम, दौलत, मास्टर राजेंद्र, रामकिशन, महेश प्रजापति आदि के अलावा महिलाएं भी मौजूद रहीं।