{"_id":"6a04e2a8a3518431b50326f8","slug":"decline-in-gold-purchases-increases-concerns-of-bullion-traders-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87917-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोने की खरीदारी में आई गिरावट सर्राफा व्यापारियों की चिंता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोने की खरीदारी में आई गिरावट सर्राफा व्यापारियों की चिंता बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कहा- व्यापारी ही नहीं कारीगर भी आ जाएंगे सड़क पर
पीएम को वक्तव्य देने से पहले स्वर्ण व्यापार से जुड़े लोगों के बारे में भी सोचना चाहिए था
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील से सर्राफा व्यापारियों में चिंता का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि उनका भी परिवार है। अगर पीएम की अपील पर लोगों ने सोना-चांदी के आभूषण खरीदने बंद कर दिया तो केवल व्यापारी नहीं कारिगर भी सड़क पर आ जाएंगे।
पीएम ने जनता से इस समय सोना नहीं खरीदने का आह्वान किया था। इसके अलावा भारत सरकार ने स्वर्ण आयात शुल्क 5 प्रतिशत से बढ़ा कर 10 प्रतिशत और कृषि उपकर एक प्रतिशत से बढ़ाकर 5 प्रतिशत कर दिया है। जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ने इसको लेकर सरकार को कई सुझाव दिए हैं और कई मांगें रखी हैं। गुरुग्राम में स्वर्ण व्यापारियों का कहना है कि इस वक्त जब सोने की कीमतें पहले से ही ज्यादा है, लोग कम सोना खरीद रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बार व्यापार काफी कम हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि सोने पर आयात शुल्क लगाने से कीमतें बढ़ती है मगर इससे खरीदारी कम नहीं होती है, तस्करी जरूर बढ़ जाती है। व्यापारियों में भी राष्ट्र प्रथम का भाव है मगर सोने, चांदी की खरीदारी कम होेने व्यापारियों के साथ इस व्यवसाय के कारीगर भी सड़क पर आ जाएंगे। आभूषणों के कारीगर 15-20 साल की मेहनत के बाद तैयार होते हैं।
प्रधानमंत्री का सम्मान पर कारोबार पर हो रहा असर
हमलोग प्रधानमंत्री का बहुत सम्मान करते हैं, उनके कहने का बहुत असर होता है। उनके की इस अपील से हमारे व्यापार में 70 से 80 प्रतिशत कमी आ रही है। छोटे व्यापारियों को दुकानें बंद करनी पड़ सकती है। सोने चांदी के कारीगर 15 से 20 वर्ष की मेहनत पर तैयार होते हैं,उन्हें कोई और काम नहीं आता, उनके परिवार सड़क पर आ जाएंगे। -डॉ. मंदीप किशोर गोयल
एक ओर प्रधानमंत्री ने लोगों को सोना नहीं खरीदने की सलाह दी दूसरी ओर सोने पर आयात शुल्क बढ़ा दिया गया। ये दोनों बातें हमारे उद्योग के लिए उचित नहीं है। गहनों की खरीदारी हमारी भावनाओं और संस्कृति से जुड़ा है। सरकार को विकल्प का रास्ता चुनने के लिए संगठन ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। - राजन किशोर गोयल
जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ने रिटेलर्स और निर्माताओं के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर एक राय बनाई है, सरकार को हमलोगों ने स्वर्ण आयात कम करने, निर्यातकों के लिए विशेष नीति, कार्यशील पूंजी पर दबाव कम करने के सुझाव दिए है। सरकार की इस नीति का एमएसएमई पर बहुत गहरा प्रभाव होगा। जेम्स एंड ज्वेलरी के 80 प्रतिशत एमएसएमई तरल मुद्रा की कमी से जूझ रहे हैं। - अमित जिंदल
प्रधानमंत्री के कथन का असर बाजार पर पड़ने लगा है। मगर आने वाले दिनों में इसका असर ज्यादा होगा। शादी ब्याह की परंपराओं और भावनाओं के साथ गहनों की खरीदारी जुड़ी हुई है, गहनों की खरीदारी एकदम बंद तो नहीं होगी मगर हमारे व्यापार में कमी से गहना निर्माण से लेकर दुकानों में लगे लोगों के रोजगार कम होंगे। - विवेक मनचंदा
Trending Videos