सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Devotees throng the Chaitra Fair; the premises reverberate with chants of 'Hail to the Mother Goddess'.

Gurugram News: चैत्र मेले में उमड़े श्रद्धालु, माता के जयकारों से गूंजा परिसर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Devotees throng the Chaitra Fair; the premises reverberate with chants of 'Hail to the Mother Goddess'.
विज्ञापन
अगले नवरात्र में नए मंदिर के गर्भ गृह में विराजेंगी माता शीतला
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। श्री माता शीतला के चैत्र मेले के अंतिम सोमवार पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता शीतला के दर्शन किए। दूरदराज से आए भक्तों के भजन कीर्तन और जयकारों से मंदिर परिसर और मेला परिसर गूंज रहा था।
शीतला माता मंदिर को जोड़ने वाली सड़कों पर सोमवार की सुबह जाम लगा। शीतला माता रोड, बस स्टैंड रोड, अतुल कटारिया चौक, रेलवे रोड पर वाहन सरक-सरक कर चल रहे थे। लोग मेला परिसर में खरीदारी करते नजर आए। अंतिम सोमवार की शाम बारिश की फुहारों ने भक्तों का जैसे स्वागत किया मगर इससे खुले में रुके हुए भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर सीवेज ओवरफ्लो होने के कारण पानी बह रहा था। इससे भक्तों को दिक्कत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला मंदिर परिसर का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा निर्माण के कारण बंद होने के कारण श्रद्धालुओं को पिछले कई मेलों से दिक्कत आ रही है। ब्रह्म सरोवर जहां मुंडन के बाद स्नान होता था खत्म हो गया है। एक प्रतीकात्मक सरोवर बनाया गया है। मंदिर परिसर में बाहर से आने वाले श्रद्धालु भजन कीर्तन भोजन आदि करते थे। यह भी मंदिर निर्माण के कारण बंद है। माता शीतला का नया मंदिर भले ही इस नवरात्र तक तैयार नहीं हो पाए मगर माता की मूर्ति पुराने मंदिर के सत्संग भवन से नए मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित की जाएगी। मंदिर के सीईओ सुमित कुमार के अनुसार अगले नवरात्र तक माता की मूर्ति गर्भ गृह में स्थापित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed