{"_id":"69cab175f9b82d8be20803bb","slug":"drunken-auto-driver-crashes-into-scooty-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83470-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नशे में धुत ऑटो चालक ने स्कूटी को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नशे में धुत ऑटो चालक ने स्कूटी को मारी टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। भोंडसी थाना में मारुति कुंज रोड पर देर रात शराब के नशे में धुत ऑटो चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए युवक की स्कूटी में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार बाल-बाल बचा लेकिन उसकी स्कूटी और मोबाइल फोन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
गुरसिमरन गिल जो श्याम कुंज स्थित एक निजी पीजी में रहते हैं ने बताया कि घटना रात करीब 11 बजे की है। वे अपनी स्कूटी से पीजी की ओर जा रहे थे तभी मारुति कुंज रोड पर ऑटो चालक ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गुरसिमरन का मोबाइल फोन गिरकर टूट गया और स्कूटी को भी भारी नुकसान पहुंचा। पीड़ित के अनुसार ऑटो चालक नशे की हालत में था। जब गुरसिमरन ने उसे पकड़कर पुलिस स्टेशन ले जाने की कोशिश की तो आरोपी चालक मौका पाकर वहां से फरार हो गया। हादसे के तुरंत बाद पीड़ित अपनी शिकायत लेकर मारुति कुंज थाने पहुंचा लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि घटनास्थल भोंडसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इसके बाद पीड़ित ने भोंडसी थाना के एसएचओ को लिखित शिकायत देकर आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संवाद
Trending Videos