{"_id":"69ea2b58373ebfc89e0600e7","slug":"due-to-lack-of-police-force-encroachment-removal-campaign-was-not-carried-out-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-85765-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पुलिस बल न मिलने के कारण नहीं चला अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पुलिस बल न मिलने के कारण नहीं चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विभाग ने कहा- आगे जारी रहेगा अभियान, पांच दिनों में 3000 स्थानों से हटाया अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम में राइट ऑफ वे से अतिक्रमण हटाने के प्रशासनिक अभियान को अब आम नागरिकों का भी समर्थन मिल रहा है। जिला नगर योजनाकार विभाग की आठ टीमों ने पांच दिन तक अभियान चला कर 3000 से अधिक स्थानों से अतिक्रमण हटाया है। हालांकि, बृहस्पतिवार को पुलिस बल न मिलने के कारण अभियान नहीं चला। जिला नगर योजनाकार विभाग ने इस अभियान का आगे जारी रखने की योजना बनाई है।
सुशांत लोक एक और डीएलएफ क्षेत्रों में अभियान का एक सकारात्मक और प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में निवासियों ने स्वयं आगे आकर अपने घरों के बाहर किए गए अतिक्रमण हटा लिए। सुशांत लोक एक के डी-ब्लॉक में लगभग 250 मकानों वाले क्षेत्र में आरडब्ल्यूए के आह्वान पर लोगों ने प्रशासन का पूरा सहयोग करते हुए स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। आरडब्ल्यूए द्वारा निवासियों से अपील की गई कि वे निर्धारित समय में स्वयं अतिक्रमण हटाकर क्षेत्र को व्यवस्थित बनाने में योगदान दें, जिसका व्यापक असर देखने को मिला।
-- -- -- -- -
जिला नगर योजना कार विभाग की ओर से अतिक्रमण अभियान जारी रहेगा। स्थानीय लाेगों को सहयोग मिल रहा है। लोग खुद अपना अतिक्रमण हटा रहे हैं। - अमित कुमार, डीटीपी इनफोर्समेंट गुरुग्राम
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X