{"_id":"6a723a4ba86b128ece013bfc","slug":"e-bus-awaits-central-agency-team-final-trial-to-be-conducted-after-their-arrival-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96758-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ई-बस को सेंट्रल एजेंसी की टीम का इंतजार, टीम आने के बाद होगा फाइनल ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ई-बस को सेंट्रल एजेंसी की टीम का इंतजार, टीम आने के बाद होगा फाइनल ट्रायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रायल में सेंट्रल एजेंसी के अधिकारी देखेंगे सड़कों पर ई-बस के संचालन में कमियां
जीएमसीबीएल डिपो में पहुंची सिर्फ एक ई-बस, ट्रायल के बाद मिलेंगी 24 नई बसें
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। इलेक्ट्रिक बस (ई-बस) के फाइनल ट्रायल के लिए सेंट्रल एजेंसी की टीम के आने का इंतजार है। ई-बस के ट्रायल को सेंट्रल एजेंसी के अधिकारी देखेंगे कि ई-बस के संचालन में गुरुग्राम की सड़कों में कमियाें को आकलन किया जाएगा। अब तक जीएमसीबीएल के सेक्टर-10 स्थित डिपो में एक ई-बस पहुंची है। इस बस की ट्रायल प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही 24 नई इलेक्ट्रिक बस मिल सकेंगी। ई-बसों के लिए जीएमसीबीएल के अधिकारी लगातार ई-बसें उपलब्ध कराने वाली एजेंसी के संपर्क में हैं।
ई-बस के संचालन को लेकर गुरुग्राम की सड़कों पर ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल के दौरान ई-बस में सीटिंग के अनुसार वजन भी रखकर चलाया जाएगा। इस दौरान ई-बस उपलब्ध कराने वाली कंपनी के अधिकारी देखेंगे कि बसों को शहर की सड़कों पर चलने के दौरान क्या समस्याएं आती हैं। वर्तमान में गुरुग्राम में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन, चार्जिंग व्यवस्था, रखरखाव, सड़कों की स्थिति और रूटों पर सवारियों की संख्या को लेकर कार्य पूरे किए जा रहे हैं। गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित डिपो में चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है, जिसमें 18 चार्जिंग पॉइंट लगाए जाएंगे। जीएमसीबीएल को पहले फेज में 25 ई-बसें मिलेंगी।
ई-बस के ट्रायल के बाद ही अन्य बसें गुरुग्राम आ सकेंगी। फिलहाल ई-बस के फाइनल ट्रायल होने का इंतजार है। ट्रायल में ही गुरुग्राम की सड़कों पर ई-बस में आने वाली समस्याओं का पता चल सकेगा। नई बसों में उक्त समस्या का समाधान कराकर भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
- दिनेश कुमार, मैनेजर, इंटैक्ट ट्रांसपोर्ट