फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fire breaks out at a warehouse in Jhund Sarai on Pataudi Road, Gurugram

Gurugram Fire: वेयरहाउस में भड़की आग, दो कंपनियां भी चपेट में आई; कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

Wed, 15 Jul 2026 09:31 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 15 Jul 2026 09:31 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at a warehouse in Jhund Sarai on Pataudi Road, Gurugram
Gurugram Fire - फोटो : अमर उजाला

पटौदी रोड स्थित झुंड सराय में मंगलवार देर रात लाइफ लॉन्ग कंपनी के वेयरहाउस में आग लग गई। तेज हवा और वेयरहाउस में रखे ज्वलनशील सामान के कारण लपटें तेजी से फैल गई। देखते ही देखते उसी बिल्डिंग में संचालित दो अन्य कंपनियां भी आग की चपेट में आ गई।

विज्ञापन

आग लगते ही वेयरहाउस में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम के सभी फायर स्टेशनों के अलावा कई निजी कंपनियों से भी दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। दो दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रातभर आग बुझाने में जुटी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल कर्मियों को एक साथ तीन अलग-अलग स्थानों पर लगी आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लगातार पानी की बौछारें डालकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन तीनों कंपनियों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed