सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   First hit and then ran over by tractor, young man dies

Gurugram News: पहले टक्कर मारी फिर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, युवक की मौत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
First hit and then ran over by tractor, young man dies
विज्ञापन
काम करके चचेरे भाई के साथ लौट रहा था, ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भोंडसी थाना क्षेत्र के हरियाहेड़ा गांव में 15 अप्रैल की देर शाम ट्रैक्टर ने युवक को टक्कर मार दी। युवक नीचे गिरा तो ट्रैक्टर का टायर उसके ऊपर चढ़ने से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के चचेरे भाई पवन की शिकायत पर आरोपी चालक कृष्ण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पवन ने पुलिस को बताया कि रायसीना गांव निवासी रोहित (29) और वह 15 अप्रैल की देर शाम को काम करके पैदल ही गांव की ओर जा रहे थे। करीब 8:30 बजे हरियाहेड़ा गांव में मस्जिद के पास पहुंचे तो पीछे से ट्रैक्टर ने रोहित को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर लगने से रोहित सड़क पर गिर गया और टायर उसके ऊपर चढ़ गया। ट्रैक्टर को उनके गांव का ही कृष्ण चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। ट्रैक्टर चालक को नोटिस देकर बुलाया गया है। एक-दो दिन में चालक को जांच में शामिल करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed