सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Former Sarpanch Arrested in Pond Lease Embezzlement Case

Gurugram News: तालाब पट्टे की राशि गबन मामले में पूर्व सरपंच गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Former Sarpanch Arrested in Pond Lease Embezzlement Case
विज्ञापन
आरोप है कि उन्होंने करीब एक लाख रुपये से अधिक की राशि का दुरुपयोग किया
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। पिनगवां के गांव मुंढेता में पंचायत की जमीन से जुड़े गबन के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व सरपंच नियामत को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने तालाब के पट्टे की करीब एक लाख रुपये से अधिक की राशि का दुरुपयोग किया।



जानकारी के अनुसार, वर्ष 2019 और 2020 में पंचायत की जमीन को पट्टे पर दिया गया था, जिससे प्राप्त राशि विकास कार्यों में खर्च की जानी थी लेकिन वर्तमान सरपंच यासर अराफात का कहना है कि पूर्व सरपंच ने यह राशि पंचायत कार्यों में लगाने के बजाय निजी इस्तेमाल में ले ली। मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व सरपंच को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों को भेजी गई। खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) ने जांच के लिए टीम गठित की, जिसमें नियामत दोषी पाए गए। जांच के आधार पर पुलिस में केस दर्ज कराया गया, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगे की कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed