फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four people, including a company delivery boy, arrested in a case involving the theft and embezzlement of electronic goods.

Gurugram News: इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी और गबन मामले में कंपनी के डिलीवरी बॉय समेत चार गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2026 06:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Four people, including a company delivery boy, arrested in a case involving the theft and embezzlement of electronic goods.
रिटर्न पार्सल से मूल सामान गायब कर देते थे आरोपी, पुलिस रिमांड पर लिए गए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सदर थाना इलाके में वेयरहाउस से इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी और गबन मामले में कंपनी के डिलीवरी बॉय समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के मोहम्मद साहिल व चांद, संभल के विकास और अमृतसर के गुरप्रीत उर्फ जोरावर के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि साहिल अल्वी चांद और विकास के साथ मिलकर मूल सामान को बदलकर गुरप्रीत को बेच देते थे। आरोपियों के पास से दो मार्शल स्पीकर बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


मामले में 20 जुलाई को सदर थाना पुलिस को यूआर लॉजिस्टिक कंपनी के पदाधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, साहिल कंपनी में डिलीवरी एसोसिएट था। वह कंपनी से सामान लेकर डिलीवर करता था। 12 जुलाई को कंपनी के ऑडिट के दौरान पता चला कि रिटर्न किए गए कई पार्सलों में मूल सामान गायब था। उसकी जगह अन्य सामान रखा गया था। जांच में सामने आया कि सभी संबंधित डिलीवरी और रिटर्न साहिल की आईडी से हुए थे। गायब हुए सामान की कुल कीमत लगभग 6 लाख रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि साहिल को चार दिन और चांद व विकास को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed