फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Crack in Palam Vihar water tank; Municipal Corporation to conduct safety audit.

Gurugram News: पालम विहार में पानी की टंकी में दरार, सेफ्टी ऑडिट कराएगा नगर निगम

Mon, 27 Jul 2026 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Crack in Palam Vihar water tank; Municipal Corporation to conduct safety audit.
फोटो
विज्ञापन

हादसे की आशंका से डरे लोग, कई दिनों से झेल रहे थे जल संकट
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पालम विहार के सी-2 ब्लॉक में पानी की टंकी (ओवरहेड टैंक) की छत का कुछ हिस्सा टूट कर टंकी में चला गया है। इस वजह से पिछले कुछ दिनों से इलाके में पानी की आपूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही थी। रविवार की शाम नगर निगम की टीम ने पानी की आपूर्ति तो ठीक करा दी मगर खुली टंकी और टूटती छत के कारण हादसे की आशंका से लोग डरे हुए हैं। इस टंकी से पालम विहार के सी-2 और सी -1 ब्लॉक में रहने वाले करीब 1500 परिवारों के लिए पानी की आपूर्ति होती है।
सी ब्लॉक के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संदीप लांबा, प्रवक्ता पारितोष खरे, कार्यकारिणी सदस्य आंचल डबराल और अभिषेक शर्मा समेत ब्लॉक निवासियों ने नगर निगम से वैकल्पिक व्यवस्था कर इस टूटी हुई पुरानी टंकी से जलापूर्ति को रोकने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इसमें पानी एकत्र किया जाना खतरनाक हो सकता है, ज्यादा पानी पूरी टंकी ध्वस्त हो सकती है।
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


टूटी छत के कारण बाधित हो रही थी जलापूर्ति
लोगों ने बताया कि टंकी की छत टूटने के कारण इसमें पानी ऊपर नहीं जा रहा था। पानी की आपूर्ति के लिए पहले पाइप लाइन से पानी अंडर ग्राउंड में भरा जाता है फिर ओवरहेड टैंक पर चढ़ाया जाता है और इससे घरों में पानी की आपूर्ति की जाती है। ओवरहेड टैंक से आपूर्ति के कारण पानी के प्रेशर ज्यादा होता है और तब पानी लोगों घरों की छतों पर लगी टंकी तक पहुंच पाता है। छत टूटने के कारण पानी का इंडीकेटर काम नहीं कर रहा था। पानी की आपूर्ति करने वालों को ऐसा लगता था कि टंकी भर गई मगर पानी वहां तक नहीं पहुंच पा रहा था, इसलिए कई दिन पानी की आपूर्ति कम हुई। रविवार को निगम कर्मियों ने टंकी छत पर जाकर जांच की और काफी देर तक इसपर काम किया, तब पानी की आपूर्ति सही हो पाई।
नगर निगम के स्थानीय अधिकारी आरिफ खान ने बताया कि पानी के टंकी काफी पुरानी है। इसलिए टूट रही है। इसका सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। टंकी की सीमेंट पाइप लाइन में लीकेज थी, जिसका पता नहीं चल पा रहा था, इस कारण भी पानी की आपूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही थी। जीएमडीए की ओर से भी कम पानी आ रहा था। पानी की आपूर्ति अब ठीक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed