फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   R-Cube Academy defeated SL Academy by 3 wickets.

Gurugram News: आर-क्यूब अकादमी ने एसएल अकादमी को 3 विकेट से हराया

Mon, 27 Jul 2026 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
R-Cube Academy defeated SL Academy by 3 wickets.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। एसएल क्रिकेट अकादमी के मैदान पर सोमवार को आर-क्यूब आकदमी और एसएल क्रिकेट अकादमी के बीच टी-20 मैच खेला गया। जिसमें आर-क्यूब अकादमी ने एसएल अकादमी की टीम को 3 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर आर-क्यूब अकादमी ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। एसएल अकादमी की ओर से सलामी बल्लेबाज सुनील ने 86 रन बनाए। आदित्य प्रताप ने 37 रनों का योगदान किया। हालांकि, टीम 19.2 ओवर में 224 रनों पर सिमट गई। आर-क्यूब की ओर से राज कुमार ने 2 विकेट और रोशन मिश्रा व धीरज पांडे ने एक एक विकेट अपने नाम किए।



लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर-क्यूब क्रिकेट अकादमी की ओर से राज कुमार ने कप्तानी पारी खेलते हुए 64 रन जड़े। वहीं, जय खेत्रपाल ने मात्र 63 रनों की विस्फोटक पारी खेली। एसएल अकादमी की ओर से गेंदबाजी में पुनीत यादव और देव ने 2-2 विकेट झटके। राज कुमार को उनके बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed