{"_id":"6a6765ace0221a6e93074476","slug":"video-gurugram-rain-brings-relief-to-gurugram-residents-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram Rain: गुरुग्राम वालों को बारिश ने दी राहत, दिनभर उमस से रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram Rain: गुरुग्राम वालों को बारिश ने दी राहत, दिनभर उमस से रहे परेशान
गुरुग्राम में सोमवार को दिनभर उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। सुबह से तेज धूप निकलने के कारण लोगों को काफी दिक्कत हुई। चिपचिपी गर्मी की वजह से घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। दोपहर के समय बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम रही। कई लोग गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेय और छांव का सहारा लेते नजर आए।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर गर्मी और उमस का असर लोगों पर साफ दिखाई दिया।
शाम के समय मौसम बदला और कई जगह हल्की बूंदाबांदी हुई जिससे मौसम सुहाना हो गया। हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं हुई, लेकिन इससे लोगों को उमस से कुछ राहत मिली। बारिश के बाद मौसम थोड़ा ठंडा हो गया और लोगों ने राहत महसूस की।
मौसम विभाग ने 30 जुलाई तक गुरुग्राम में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होती है तो लोगों को उमस और गर्मी से और राहत मिल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।