फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students selected at the block level will participate in the district-level competition.

Gurugram News: खंड स्तर पर चयनित छात्र लेंगे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग

Mon, 27 Jul 2026 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Students selected at the block level will participate in the district-level competition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

न्यू गुरुग्राम। राजकीय विद्यालयों में खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। यह कार्यक्रम जिले के चारों खंडों में आयोजित किया गया। अब खंडों से चयनित विद्यार्थी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।
जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राएं हरियाणवी संस्कृति, लोक नृत्य, रागिनी, स्किट, समूह गान और नैतिक मूल्यों पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।
विज्ञापन

सभी प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन 100 अंकों के आधार पर किया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी जिला स्तर पर सम्मानित होने के साथ आगे की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सांस्कृतिक जागरूकता और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed