{"_id":"6a67651e21ad390509062cfe","slug":"hopes-for-development-in-the-behram-road-industrial-area-have-been-raised-the-deputy-commissioner-has-written-a-letter-to-officials-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95828-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बेहराम रोड औद्योगिक इलाके में विकास की उम्मीद जगी, उपायुक्त ने अधिकारियों को पत्र लिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बेहराम रोड औद्योगिक इलाके में विकास की उम्मीद जगी, उपायुक्त ने अधिकारियों को पत्र लिखा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
बेहरामपुर औद्योगिक क्षेत्र के दिन बहुरेंगे, पेयजल लाइन, सीवेज, ड्रेनेज लाइन डलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सीवेज लाइन, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित बेहरामपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की उम्मीद उद्यमियों में जगी है। पिछले दिनों गुड़गांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बेहरामपुर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में उद्योगों और वहां कार्यरत कर्मचारियों को लंबे समय से हो रही आधारभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को लेकर गुरुग्राम के उपायुक्त उत्तम सिंह को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की थी। उनके मांग पत्र पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा है।
जीआईए द्वारा सौंपे गए पत्र में एनएच-48 से जुड़े सर्विस रोड का चौड़ीकरण और सुधार, वर्षा जल निकासी की उचित व्यवस्था और जलभराव की समस्या, सीवरेज व्यवस्था, नियमित पेयजल आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत और रखरखाव और भारी वाहनों की सड़क किनारे पार्किंग जैसे प्रमुख मुद्दों को उठाया।
जीआईए ने क्षेत्र में नियमित सफाई, नालियों के रखरखाव, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत नागरिक सुविधाओं को भी बेहतर बनाने की मांग की है। एसोसिएशन ने कहा कि क्षेत्र के उद्योग पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से नियमित रूप से प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान कर रहे हैं, इसलिए औद्योगिक क्षेत्र में आवश्यक नागरिक और आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाना आवश्यक है। जीआईए प्रतिनिधियों द्वारा सौंपे गए पत्र पर गुरुग्राम के उपायुक्त कार्यालय ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। उपायुक्त कार्यालय द्वारा यह पत्र निगमायुक्त, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) और एचएसआईआईडीसी के डीजीएम को भेजकर बेहरामपुर रोड इंडस्ट्रियल एरिया से संबंधित समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष सुमित राव, बेहराम औद्योगिक क्षेत्र से अनिल जैन और मनीष बहल सहित अन्य उद्योग प्रतिनिधि शामिल थे।
विज्ञापन
वर्जन
हमारे औद्योगिक क्षेत्र में शहर के प्रमुख टेक्सटाइल, परिधान, जूते, ऑटोमाेबाइल उद्योग हैं मगर न तो यहां पेयजल की लाइन है न ही सीवेज और ड्रेनेज की। सड़क भी बदहाल हैं।
- हिमांशु पटसारिया, उद्यमी बहरामपुर औद्योगिक क्षेत्र
यह औद्योगिक क्षेत्र नगर निगम के कार्यालय से महज आधा किमी की दूर है। नेशनल हाईवे के साथ लगा है। 1985 से औद्योगिक इकाइयां यहां हैं मगर कोई विकास नहीं हुआ है। उपायुक्त के आश्वासन से उम्मीद जगी है।
- अनिल जैन, अध्यक्ष टेक्सटाइल मैन्युफैक्वर्स एसोसिएशन,उद्यमी बेहरामपुर
यहां करीब 20 हजार श्रमिक रोजाना आते हैं। परिधान और कपड़े की प्रमुख निर्यातक इकाइयां यहां हैं। रास्ते पर सीवेज का गंदा पानी जमा रहता है। बायर्स और अतिथियों को फैक्ट्री दिखाने के लिए लाने में संकोच होता है।
- संदीप बहल, उद्यमी, बेहरामपुर
बारिश में यहां काफी पानी जमा हो जाता है। श्रमिकों को आने में मुश्किल होती है। सरकार के सारे टैक्स हमलोग भरते हैं मगर किसी किस्म की बुनियादी सुविधा नहीं है।
- आशीष जैन, उद्यमी