फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   RPS in football tournament final; second finalist to be decided today.

Gurugram News: फुटबॉल टूर्नामेंट में आरपीएस फाइनल में, दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला आज

Mon, 27 Jul 2026 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
RPS in football tournament final; second finalist to be decided today.
फोटो
विज्ञापन



केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल में चल रहे टूर्नामेंट के रोमांचक सेमिफाइनल में हेरिटेज एक्सपीरिएंशियल स्कूल को हराया



संवाद न्यूज एजेंसी

बादशाहपुर। केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर अंडर-14 बालक फुटबॉल टूर्नामेंट अपने रोमांचक पड़ाव पर पहुंच गया है। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आरपीएस सेक्टर-89 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
पहले सेमीफाइनल मैच में आरपीएस सेक्टर-89 का सामना सेक्टर-62 स्थित हेरिटेज एक्सपीरिएंशियल स्कूल से हुआ। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। हालांकि आरपीएस ने अच्छे टीम तालमेल के दम पर मैच में अपनी जगह बनाए रखी और जीत दर्ज कर मुकाबले का टिकट हासिल कर लिया।
विज्ञापन

अब सभी की नजरें मंगलवार को आयोजित होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच पर टिकी हैं, जहां दो अन्य मजबूत टीमें मैदान में आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले की विजेता टीम टूर्नामेंट के फाइनल में सेक्टर-89 स्थित आरपीएस से खिताब के लिए भिड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----कुशाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed