सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Geetika Dahiya won gold in athletics 800 meter race.

Gurugram News: एथलेटिक्स 800 मीटर दौड़ में गीतिका दहिया ने जीता स्वर्ण

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
Geetika Dahiya won gold in athletics 800 meter race.
विज्ञापन
8वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अभिषेक ने भी 110 मीटर हर्डल में जीता कांस्य
Trending Videos

गुरुग्राम। 8वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 29 से 30 अप्रैल तक जींद के नवदीप स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिलों से पहुंचे एथलीट्स ने दमखम दिखाया। महिला वर्ग की 800 मीटर दौड़ में जिले की उभरती धाविका गीतिका दहिया ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
पुरुष वर्ग के 110 मीटर हर्डल इवेंट में जिले के अभिषेक यादव ने कड़े मुकाबले के बीच बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण इस स्पर्धा में अभिषेक ने संतुलन और स्पीड का शानदार संयोजन दिखाया। एथलेटिक्स हरियाणा के पदाधिकारियों ने जिले के खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। जिले के खेल प्रेमियों और अभिभावकों में भी इन उपलब्धियों को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। इस प्रतियोगिता में जिले से 50 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed