फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   GRP and RPF personnel alert

Gurugram News: जीआरपी और आरपीएफ के जवान सतर्क

Thu, 13 Aug 2026 05:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
GRP and RPF personnel alert
गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान सतर्क हैं। बृहस्पतिवार को जीआरपी थाने के प्रभारी विनोद कुमार व आरपीएफ प्रभारी नवल किशोर के नेतृत्व में जीआरपी व आरपीएफ के पुलिस जवानों और डॉग स्क्वायड दस्ते ने रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म पर सघन जांच अभियान चलाया। पुलिस कर्मियों द्वारा यात्रियों के सामान व बैग की जांच करने के साथ ही संदिग्ध वस्तुओं, लावारिस सामान व संदिग्ध गतिविधियों की विशेष रूप से जांच की गई। रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों की गेट पर ही सामान की जांच की। प्लेटफार्म में भी यात्रियों के बैग व अन्य सामान की तलाशी ली गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed