{"_id":"6a7da7c4369e47b1220337a1","slug":"guards-posted-at-every-nook-and-corner-police-have-thrown-a-security-cordon-around-the-area-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97653-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चप्पे-चप्पे पर पहरा, पुलिस ने डाला सुरक्षा घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चप्पे-चप्पे पर पहरा, पुलिस ने डाला सुरक्षा घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस को लेकर गुरुग्राम पुलिस मुस्तैद, 11 प्रमुख नाकों पर विशेष नाकाबंदी
नंबर गेम - 4500 पुलिसकर्मियों को किया गया तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गुरुग्राम पुलिस ने जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर पहरे के लिए शहर में 4500 से अधिक पुलिसकर्मियों को सुरक्षा ड्यूटी में तैनात किया गया है। 13 अगस्त शाम 4 बजे से 11 प्रमुख नाकों पर विशेष नाकाबंदी शुरू हो गई है। ये नाके स्वतंत्रता दिवस समारोह की समाप्ति तक सक्रिय रहेंगे।
पुलिस टीमें जिले में आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच कर रही हैं। प्रमुख समारोह स्थलों, वीआईपी रूट और पार्किंग क्षेत्रों में विशेष पुलिस बल तैनात है। मुख्य जिला स्तरीय समारोह ताऊ देवी लाल स्टेडियम सेक्टर-38 में होगा। यहां हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ध्वजारोहण करेंगे। पटौदी विधायक बिमला चौधरी, विधायक सतीश कुमार, विधायक मुकेश शर्मा और विधायक तेजपाल तंवर अन्य स्थलों पर ध्वजारोहण करेंगे। वीआईपी रूट की एंटी-सैबोटाज चेकिंग और सड़क किनारे निगरानी भी की जा रही है। होटल, सराय, धर्मशाला, रेस्टोरेंट, मॉल और क्लबों की विशेष जांच की जा रही है।
समारोह स्थलों पर वीआईपी और आमजन के लिए अलग प्रवेश व्यवस्था रहेगी। प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर से जांच होगी, साथ ही महिला आगंतुकों के लिए महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी। ऊंची इमारतों की छतों पर भी पुलिसकर्मी निगरानी रखेंगे। किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए 5 फायर ब्रिगेड और 5 एंबुलेंस तैनात की गई हैं। पुलिस आयुक्त शिवास कविराज ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है।