{"_id":"6a7d683bd2a55b1a3707389b","slug":"video-gurugram-8th-day-of-sanitation-and-fire-department-workers-strike-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram: सफाई और अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल का 8वां दिन, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप; देखें रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: सफाई और अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल का 8वां दिन, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप; देखें रिपोर्ट
हरियाणा में नगरपालिका और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल बृहस्पतिवार को आठवें दिन भी जारी रही। कर्मचारी सरकार पर 13 मई को हुए समझौते की मांगों को लागू न करने का आरोप लगा रहे हैं। इस हड़ताल के कारण विभिन्न नागरिक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर यह राज्यव्यापी हड़ताल हो रही है। राज्य प्रधान बसंत कुमार ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "सरकार 13 मई को हुए समझौते को लागू न करके कर्मचारियों के साथ विश्वासघात कर रही है।" इस समझौते में सफाई कर्मियों, सीवर कर्मचारियों और फायरमैन/ड्राइवरों को पक्का करने सहित 17 मांगों पर सहमति बनी थी। गुरुग्राम में इकाई प्रधान सम्मी बोहत और फायर के जिला प्रधान साहुन खान की संयुक्त अध्यक्षता में हड़ताल हुई। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के प्रेस सचिव सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि सरकार केवल आश्वासन दे रही है और कोई आदेश जारी नहीं किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।