{"_id":"6a7d830363d0b005e105c220","slug":"gurugaman-city-bus-caught-fire-on-old-delhi-road-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gurugram Fire: चलती सिटी बस बनी आग का गोला, धूं-धूंकर जली; सड़क पर पूरी तरह जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram Fire: चलती सिटी बस बनी आग का गोला, धूं-धूंकर जली; सड़क पर पूरी तरह जलकर खाक
Thu, 13 Aug 2026 02:11 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:11 PM IST
सार
गुरुग्राम के ओल्ड दिल्ली रोड पर गुरुगमन सिटी बस में आग लग गई। जब तक आग बुझाई गई, तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी।
विज्ञापन
सिटी बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम के ओल्ड दिल्ली रोड पर सिटी बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते-ही-देखते आग की लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचतीं और आग बुझाने का काम शुरू होता, तब तक बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।
विज्ञापन
ओल्ड दिल्ली रोड पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे रूट नंबर 215 पर गुरुग्राम बस अड्डा से डूंडाहेड़ा जा रही सिटी बस में आग लग गई। घटना के दौरान सिटी बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे। इसी दौरान सिटी बस के पिछले हिस्से में इंजन से धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने सड़क किनारे बस को खड़ी करके दोनों दरवाजों को खोला। जिसके बाद सभी सवारियां बस से नीचे उतरी। देखते ही देखते आग ने सिटी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि बस में आग लगने की घटना में काेई यात्री घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
सिटी बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना है। जांच के बाद ही बस में आग लगने के सही कारणों का पता चल सकेगा। घटना कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। - राम करण शर्मा, फायर अधिकारी, उद्योग विहार फायर स्टेशन।
विज्ञापन विज्ञापन