{"_id":"6a6c9af845d83fb00002a51f","slug":"gurvi-hoisted-the-flag-in-the-district-level-taekwondo-competition-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96314-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरवी ने जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरवी ने जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शानदार प्रदर्शन करने पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ चयनित
सोहना। मन में लगन व दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो कोई भी कार्य मुश्किल नहीं होता है। ऐसा व्यक्ति अपनी मेहनत के बल पर समाज में सम्मान प्राप्त करता है। इस बात को चरितार्थ किया है सोहना शिव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा गुरवी ने। छात्रा ने शिक्षा के साथ-साथ जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करके राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने का गौरव हासिल किया है।
सोहना कस्बे के वार्ड नंबर-15 निवासी अशोक गोयल की बेटी गुरवी को शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी विशेष लगाव रहा है। जो स्थानीय शिव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्यारहवीं की छात्रा है। तथा पढ़ने में काफी होशियार रही है। गुरवी ने एसजीएफआई ताइक्वांडो जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करके परचम लहरा डाला है। गुरवी के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने पर स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन मुकेश बंसल, महासचिव रोहताश सिंगला, व्यापार मंडल प्रधान अशोक गर्ग, पार्षद संदीप सिंगला, लाला ताराचंद गर्ग, केशव जिंदल, अनुराग एडवोकेट, भाजपा नेता गौरव चुग आदि ने बधाई दी है। लोगों का कहना है कि बेटी ने सोहना का मान बढ़ाया है।