सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   House Roof Collapses in Dundahera Accident in Gurugram

गुरुग्राम में हादसा: डूंडाहेड़ा में मकान की छत गिरी, एक मजदूर की मौत; तीन घायल

अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 21 Mar 2026 09:49 AM IST
विज्ञापन
सार

देर रात एक पुराने कमरे की छत अचानक ढह गई, जिसमें बिहार के औरंगाबाद निवासी की मौके पर ही मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना स्थल पर पुलिस-फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

House Roof Collapses in Dundahera Accident in Gurugram
दमकल विभाग रेस्क्यू करते हुए - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

डूंडाहेड़ा गांव की स्कूल वाली गली में शुक्रवार की देर रात एक कमरे की छत गिर गई, जिससे दो व्यक्ति अंदर दब गए। हादसे में बिहार के औरंगाबाद के सतीश माल्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी और मकान के बाहर से बाइक पर निकल रहे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending Videos


हादसे के वक्त सतीश माल्या बेड पर लेटा हुआ था, जबकि उसका दोस्त रवि झा खाना बना रहा था। इसी दौरान अचानक से छत गिर गई। 

सूचना मिलते ही पुलिस, सिविल डिफेंस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान में मशीनों और हाथों से मलबा हटाकर सतीश माल्या का शव बाहर निकाला गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed