सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   HSVP Employees Union will protest

Gurugram News: एचएसवीपी कर्मचारी यूनियन करेगी आंदोलन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
HSVP Employees Union will protest
विज्ञापन
सेक्टर-14 में जिला प्रधान कमल गोडीया की अध्यक्षता में हुई बैठक

शासन-प्रशासन कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कर्मचारी यूनियन की एक आपात बैठक बुधवार को यूनियन कार्यालय सेक्टर-14 में जिला प्रधान कमल गोडीया की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव रामनिवास ठाकरान ने किया। इस दौरान यूनियन ने कहा कि प्रशासन मांगों का समाधान करने के बजाय सिर्फ आश्वासन दो रहा है। इस स्थिति को देखते हुए यूनियन ने आंदोलन करने का फैसला लिया है।
बैठक को संबोधित करते हुए राज्य के वरिष्ठ उप प्रधान रामनिवास ठाकरान और राज्य महासचिव अजीत सहरावत ने कहा कि कर्मचारियों की कई महत्वपूर्ण मांगे लंबे समय से लंबित पड़ी हैं। इनमें एचकेआरएन के तहत कार्यरत कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देना, हाईकोर्ट के आदेशानुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू करना, तकनीकी पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को टेक्निकल स्केल देना व कनिष्ठ अभियंता के रिक्त पदों पर पदोन्नति करना प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि इन मांगों को लेकर कई बार मुख्य प्रशासक पंचकूला के साथ वार्ता हुई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। उन्होंने कहा कि बैठकों की कार्रवाई भी महीनों बाद जारी होती है और मांगों के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। बैठक में यह भी आरोप लगाया गया कि 10-15 वर्षों से ठेकेदारों के अधीन कार्यरत कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों से 8 से 10 हजार रुपये लेकर भारी भ्रष्टाचार किए जाने, पोर्टल प्रक्रिया का बहाना बनाकर कर्मचारियों को नौकरी से निकालने व कई महीनों तक वेतन रोकने के आरोप भी लगाए गए।
विज्ञापन
Trending Videos

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि विभाग के पुराने सेक्टरों को नगर निगमों को सौंपने की तैयारी की जा रही है, जिससे वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो सकता है। यूनियन के अनुसार कर्मचारियों की मांगों को लेकर संगठन ने 9 सूत्रीय मांग पत्र प्रशासन को सौंपा था। इस संबंध में 19 मई को वार्ता का समय तय किया गया था, लेकिन जब यूनियन का शिष्टमंडल पंचकूला पहुंचा तो मुख्य प्रशासक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। इससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। स्थिति को देखते हुए यूनियन ने आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed