{"_id":"6a0db9b5dd0d23b66b0c5b96","slug":"video-congress-staged-a-protest-against-inflation-and-the-neet-paper-leak-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram: कांग्रेस ने महंगाई और नीट पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन, महंगाई का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: कांग्रेस ने महंगाई और नीट पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन, महंगाई का पुतला फूंका
कांग्रेस ने बुधवार को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिद्धेश्वर चौक पर महंगाई का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार मौके पर पहुंचे और कांग्रेस नेताओं से ज्ञापन लिया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि मई महीने में दो बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर सरकार ने आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई की वजह से आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है।
युवा प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि डीजल, पेट्रोल और सीएनजी के दाम बढ़ने से आम आदमी परेशान है। उनका कहना है कि चुनाव के बाद केंद्र सरकार ने महंगाई बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले में भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग को बुरी तरह से प्रभावित किया है। एक तरफ महंगाई आसमान छू रही है, दूसरी तरफ युवा बेरोजगारी से परेशान हैं। इस मौक पर महिला प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी, सीमा पाहुजा, सुशील सहरावत, धर्मेंद्र मिश्रा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।