{"_id":"6a0d661c0e14c6bd120e2850","slug":"video-two-cars-parked-outside-house-vandalized-at-midnight-in-chandauli-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"आधी रात घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियों में तोड़फोड़; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियों में तोड़फोड़; VIDEO
मुगलसराय थाना क्षेत्र के कूढ़े खुर्द गांव में घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियों में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित बनारसी यादव ने मुगलसराय थाने में तहरीर देकर एक नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों पर ईर्ष्यावश घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। घटना में दोनों वाहनों के शीशे टूट गए, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
कूढ़े खुर्द निवासी बनारसी यादव के अनुसार उनके पास टाटा सूमोऔर मारुति वैन है। दोनों वाहनों को वह प्रतिदिन घर के समीप स्थित चौराहे पर खड़ा करते हैं। उन्होंने बताया कि 19 मई की देर रात करीब 1:15 बजे अचानक तेज आवाज सुनाई दी। जब वह बाहर निकले तो देखा कि दोनों गाड़ियों के शीशे टूटे पड़े थे। हैरानी की बात यह रही कि आसपास खड़े अन्य लोगों के वाहन पूरी तरह सुरक्षित थे।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ व्यक्तियों ने ईर्ष्यावश ईंट-पत्थर मारकर दोनों वाहनों को क्षतिग्रस्त किया। बनारसी यादव का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 12 अप्रैल 2025 को भी उनके वाहनों के शीशे तोड़े गए थे, जिसकी सूचना उन्होंने स्थानीय पुलिस को दी थी। लगातार दूसरी बार हुई इस घटना से पीड़ित और उसका परिवार दहशत में है। उनका कहना है कि आरोपित उन्हें आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने और भयभीत करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।