{"_id":"6a0d5c1d79a125a4e60d91f3","slug":"video-video-bhajapa-ka-paratharashana-rahal-gathha-oura-kashara-ll-sharama-ka-khalfa-lgae-nara-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी और किशोरी लाल शर्मा के खिलाफ लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी और किशोरी लाल शर्मा के खिलाफ लगाए नारे
अमेठी में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद किशोरी लाल शर्मा के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। गौरीगंज के फल मंडी तिराहे पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और सांसद किशोरी लाल शर्मा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान “राहुल गांधी हाय-हाय” और “किशोरी लाल शर्मा हाय-हाय” के नारे लगाए गए।
प्रदर्शन में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सांसद किशोरी लाल शर्मा ने क्षेत्र के विकास कार्यों की अनदेखी की है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जबकि सांसद द्वारा निजी ट्रस्ट को एंबुलेंस देने जैसे कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सांसद अपने कार्यकाल का हिसाब जनता के सामने रखें।
कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए “राहुल गांधी अपने पीए का हिसाब दो” के नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि अमेठी की जनता अब विकास चाहती है और केवल वादों से काम नहीं चलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने लंबे समय तक अमेठी की उपेक्षा की है।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल रहीं। महिला कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के मुद्दे को उठाते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं और निर्णयों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा और पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रखी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन समाप्त कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।