{"_id":"6a0d676640a9d5866e0c370b","slug":"video-gas-pipeline-leak-in-jagraon-pipeline-bursts-during-excavation-along-roadside-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगरांव में गैस पाइलाइन लीक, सड़क किनारे खुदाई के दौरान फटी पाइपलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगरांव में गैस पाइलाइन लीक, सड़क किनारे खुदाई के दौरान फटी पाइपलाइन
जगरांव शहर के हरि सिंह रोड पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे ठेकेदारों और अधिकारियों की लापरवाही से नई बनी सड़क के किनारे जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान अचानक गैस पाइपलाइन फट गई, जिससे इलाके में गैस रिसाव शुरू हो गया और लोगों में दहशत फैल गई।
गैस की तेज बदबू फैलते ही आसपास के घरों और दुकानों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड, संबंधित अधिकारियों और गैस पाइपलाइन डालने वाले ठेकेदार को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ समय पहले ही बनी सड़क के किनारे जेसीबी से खुदाई की जा रही थी, तभी सड़क के नीचे बिछी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
गैस रिसाव होते ही मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। करीब आधे घंटे तक इलाके में डर और दहशत का माहौल बना रहा। खासकर सांस संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और ठेकेदारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शहर की शायद ही कोई गली या सड़क बची हो जहां मौत का जाल न बिछा हो। लोगों का कहना है कि पाइपलाइनें सड़क की सतह के बेहद करीब डाली गई हैं, जिसके चलते मामूली खुदाई में भी पाइपलाइन फटने का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।