सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Worker falls while opening shuttering of under-construction building, dies

Gurugram News: निर्माणाधीन इमारत की शेटरिंग खोलते हुए नीचे गिरा मजदूर, मौत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Worker falls while opening shuttering of under-construction building, dies
विज्ञापन
बिना सुरक्षा साधनों के चौथी मंजिल पर शेटरिंग खोल रहा था, ठेकेदार पर लगाए लापरवाही बरतने के आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-93 में 18 मई की सुबह निर्माणाधीन इमारत की चाैथी मंजिल पर शेटरिंग खोलते समय एक मजदूर नीचे गिर गया। उसे उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार वालों व साथी मजूदरों का आरोप है कि कंपनी व ठेकेदार द्वारा निर्माणाधीन इमारत पर बिना सुरक्षा साधन उपलब्ध कराए काम कराया जा रहा था, जिस कारण यह हादसा हुआ।
परिवार वालों के बिहार से गुरुग्राम पहुंचने के बाद बुधवार को मृतक के शव का डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। परिवार वालों व अन्य मजदूरों की शिकायत पर बुधवार को सेक्टर-10 थाने में गुलयानी कंपनी प्रबंधन व ठेकेदार अमित के खिलाफ लापरवाही व असावधानी संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सेक्टर-93 चौकी की पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। मृतक की पहचान समस्तीपुर (बिहार) के माधोपुर गांव निवासी टुनटुन राय (38) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक युवक के जानकार प्रवीन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि टुनटुन राय गांव के ही युवक अजीर कुमार के साथ गुरुग्राम में शेटरिंग का काम करने गया था। 18 मई की सुबह वे निर्माणाधीन साइट पर शेटरिंग खोलने का काम कर रहे थे। इसी दौरान टुनटुन राय चौथी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। शेटरिंग खोलने के दौरान गुलयानी कंपनी या ठेकेदार अमित ने मजदूरों को काेई सुरक्षा संसाधन नहीं दिए थे। निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे मजूदरों व अन्य लोगों ने टुनटुन राय की मौत में ठेकेदार व कंपनी प्रबंधन की लापरवाही से हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos

-----------------
गुलयानी कंपनी प्रबंधन व ठेकेदार अमित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बुधवार को डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। -गिरीराज, जांच अधिकारी, सेक्टर-93 पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article