सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   HSVP vacates 15 acres of land in Sector-10 Auto Market

Gurugram News: एचएसवीपी ने सेक्टर-10 ऑटो मार्केट में 15 एकड़ जमीन कराई खाली

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
HSVP vacates 15 acres of land in Sector-10 Auto Market
विज्ञापन
खाली करने के लिए पहले करवाई गई थी मुनादी, करीब 100 करोड़ है जमीन की कीमत
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने बुधवार को सेक्टर-10 स्थित ऑटो मार्केट क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 15 एकड़ सरकारी जमीन खाली कराई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, खाली कराई गई जमीन की अनुमानित कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है। सेक्टर की भूमि मेट्रो परियोजना के लिए आरक्षित की जानी है
एचएसवीपी के शहरी संपदा अधिकारी-1 राकेश सैनी के निर्देश पर एनफोर्समेंट टीम ने शिवाजी नगर थाना और पटौदी रोड पुलिस चौकी के भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। उपमंडल अभियंता अजमेर सिंह ने बताया कि विभाग की ओर दो दिन पहले मुनादी कर कब्जाधारकों को जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए थे। कार्रवाई के दौरान सेक्टर-10 ऑटो मार्केट क्षेत्र में बनी करीब 100 झुग्गी-झोपड़ियों को तीन जेसीबी मशीनों की सहायता से हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सरकारी कार्य में बाधा डालने या दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जेई ललित हंस ने बताया कि करीब 25 एकड़ भूमि मेट्रो परियोजना के लिए आरक्षित की जानी है, जहां निर्माण सामग्री रखी जाएगी। एनफोर्समेंट टीम के संजीव यादव ने कहा कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर आनंद प्रकाश जेई, गुरदीप पटवारी, दयानंद प्रधान, सतपाल हंस, वीरेंद्र, बलविंदर, धर्मेंद्र शर्मा और सर्वे टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed