फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Husband murdered wife over suspicions regarding her character

साल भर में शादी फिर मौत: पति ने चरित्र पर संदेह के चलते बीवी का किया कत्ल, फिर ले गया अस्पताल, सुनाई ऐसी कहानी

Tue, 28 Jul 2026 04:10 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Akash Dubey Updated Tue, 28 Jul 2026 04:10 PM IST
सार

पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल वस्तु भी बरामद की है।

विज्ञापन
Husband murdered wife over suspicions regarding her character
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ के बाद पुलिस ने दावा किया कि आरोपी हेमंत ने चरित्र पर संदेह के चलते अपनी 21 वर्षीय पत्नी शालू का गला घोंट दिया था। उसने पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए पेट दर्द से मौत का बहाना बनाया था।

विज्ञापन

पुलिस को सोमवार को भोंडसी थाना क्षेत्र के एक अस्पताल से सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि हेमंत नामक व्यक्ति अपनी पत्नी शालू को मृत अवस्था में अस्पताल लाया था। हेमंत ने पुलिस को बताया कि शालू की मृत्यु पेट दर्द से हुई है। हालांकि, पुलिस टीम ने शव का निरीक्षण किया तो शालू के गले पर निशान मिले। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने शालू के परिजनों को सूचित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शालू के पिता ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी की शादी वर्ष 2025 में हेमंत से हुई थी। हेमंत और शालू अब बेहलपा ग्रीन फार्म हाउस के पास एक खेत पर मजदूरी कर वहीं रहते थे। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे हेमंत ने फोन कर पेट दर्द की सूचना दी और बाद में मौत की खबर दी।

विज्ञापन

पिता ने शव देखने पर गला घोंटने के निशान पाए और हेमंत पर हत्या का आरोप लगाया। इस शिकायत के आधार पर भोंडसी थाने में हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी हेमंत को गिरफ्तार किया। 21 साल का हेमंत यूपी के बुलंदशहर के सिवारा गांव का रहने वाला है।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में हेमंत ने स्वीकार किया कि उसे अपनी पत्नी शालू के चरित्र पर संदेह था। इसी संदेह के कारण उसने 26 जुलाई की रात चुन्नी से गला घोंटकर शालू की हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या के बाद परिजनों और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने शालू की मौत का कारण पेट दर्द बताया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई चुन्नी बरामद कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed