{"_id":"69b960a163fa267e2302830f","slug":"instructions-to-repair-roads-and-drainage-before-monsoon-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82380-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मानसून से पहले सड़क-ड्रेनेज दुरुस्त करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मानसून से पहले सड़क-ड्रेनेज दुरुस्त करने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमडीए के सीईओ ने समीक्षा बैठक में तय की टाइमलाइन, सेक्टरवार बनेगी विकास योजना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने मंगलवार को सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर और मानसून तैयारियों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सीईओ ने निर्देश दिए कि सड़कों को सेक्टरों में बांटकर प्रत्येक सेक्टर के लिए व्यापक विकास योजना तैयार की जाए। साथ ही मानसून से पहले स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज की कनेक्टिविटी मजबूत कर जलभराव की समस्या को खत्म करने पर जोर दिया जाए।
सीईओ ने कहा कि सड़कों को धूल-मुक्त रखने, निर्माण व तोड़फोड़ (सी एंडडी) कचरे को हटाने, ग्रीन बेल्ट विकसित करने और नालों के कार्य में तेजी लाना प्राथमिकता में शामिल है। मानसून की तैयारियों के तहत एसपीआर पर लेग-4 नाला, सेक्टर-17/18 में मास्टर ड्रेन और एनएच-48 (नरसिंहपुर) से बादशाहपुर तक नाले के निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। सीईओ ने कहा कि सभी सतही नालियों को आपस में जोड़कर मास्टर ड्रेनेज नेटवर्क से कनेक्ट किया जाए। साथ ही नालों की नियमित सफाई (डिसिल्टिंग) और सड़क किनारे गली (पानी की निकासी स्थान) चौड़ी करने के निर्देश दिए।
मुख्य सड़कों और ग्रीन बेल्ट पर फोकस
बैठक में हीरो होंडा चौक से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन और महाराणा प्रताप चौक से अतुल कटारिया चौक तक के मुख्य सड़क की समीक्षा की गई। इन मार्गों पर उच्च मानकों के अनुसार रखरखाव, धूल नियंत्रण और कचरा हटाने के निर्देश दिए गए। महाराणा प्रताप चौक से अतुल कटारिया चौक के बीच ग्रीन बेल्ट को इस तरह विकसित करने के निर्देश दिए गए।
योजना और निगरानी को बेहतर बनाने के लिए सभी मास्टर सेक्टर सड़कों की विस्तृत मैपिंग कर मास्टर शीट तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसमें कैरिजवे, सर्विस रोड, फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, ग्रीन बेल्ट, नालियां, ट्रैफिक सिग्नल और सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी मुद्दों को शामिल किया जाएगा।
Trending Videos