{"_id":"69bffa7fc07265d7440e909a","slug":"video-ashiyara-allottees-demonstrated-in-gurugram-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: आशियारा के आवंटियों ने किया प्रदर्शन, 992 आवंटी सात साल से कर रहे हैं अपने घर का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: आशियारा के आवंटियों ने किया प्रदर्शन, 992 आवंटी सात साल से कर रहे हैं अपने घर का इंतजार
गुरुग्राम में एक ओर रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गरीब तबके के लोगों के लिए बने घरों की चाभी थमा रहे थे तो दूसरी ओर सेक्टर 37 डी स्थित आशियारा प्रोजेक्ट के आंवटी प्रोजेक्ट साइट पर अपने घरों के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। प्रधानमंत्री के किफायती आवास योजना के तहत सेक्टर 37डी के आशियारा प्रोजेक्ट के लिए इन लोगों ने वर्ष 2018 में अपने लिए घरों की बुकिंग कराई थी। नियमानुसार चार साल में इन्हें घर मिल जाने चाहिए थे। इस प्रोजेक्ट में 992 आवंटी हैं। इनके घर 80 प्रतिशत बन चुके हैं मगर पिछले डेढ़ साल से निर्माण कार्य रुका हुआ है। आवंटियों ने नारे लगाकर सरकार से उनके घर शीघ्र दिलाने की गुहार लगाई। लोगों ने बताया कि उन्होंने फ्लैट के लिए पूरी राशि चुका कर बैंक को घरों की किश्त भर रहे हैं तो दूसरी ओर किराए के घर का किराया भी भर रहे हैं। कई जगह गुहार,सीएम विंडों में शिकायत सभी व्यर्थ जा रहे हैं। रेरा, डीटीसीपी हर जगह शिकायत देने के बाद भी बिल्डर पर सख्ती नहीं हो रही है। जीवन भर की कमाई लुटा कर दर-दर भटक रहे आवंटियों ने प्रदर्शन के दौरान जमकर रोष प्रकट किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।