सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ashiyara allottees demonstrated

Gurugram News: आशियारा के आवंटियों ने किया प्रदर्शन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Ashiyara allottees demonstrated
विज्ञापन
992 आवंटी साढ़े सात साल से कर रहे हैं घर का इंतजार
Trending Videos

गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक ओर रविवार को गरीब तबके के लोगों के लिए बने घरों की चाभी थमा रहे थे तो दूसरी ओर सेक्टर-37डी स्थित आशियारा प्रोजेक्ट के आंवटी प्रोजेक्ट साइट पर अपने घरों के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। प्रधानमंत्री के किफायती आवास योजना के तहत सेक्टर-37डी के आशियारा प्रोजेक्ट के लिए इन लोगों ने 2018 में बुकिंग कराई थी। नियमानुसार चार साल में इन्हें घर मिल जाने चाहिए थे। इस प्रोजेक्ट में 992 आवंटी हैं। इनके घर 80 प्रतिशत बन चुके हैं मगर पिछले डेढ़ साल से निर्माण कार्य रुका हुआ है। आवंटियों ने नारे लगाकर सरकार से उनके घर शीघ्र दिलाने की गुहार लगाई। लोगों ने बताया कि उन्होंने फ्लैट के लिए पूरी राशि चुका कर बैंक को घरों की किश्त भर रहे हैं तो दूसरी ओर किराये के घर का किराया भी भर रहे हैं। कई जगह गुहार,सीएम विंडों में शिकायत सभी व्यर्थ जा रहे हैं। रेरा, डीटीसीपी हर जगह शिकायत देने के बाद भी बिल्डर पर सख्ती नहीं हो रही है। जीवन भर की कमाई लुटा कर दर-दर भटक रहे आवंटियों ने प्रदर्शन के दौरान जमकर रोष प्रकट किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed