{"_id":"69f494f3e06737a8040b106e","slug":"jjp-expelled-krishna-gadoli-and-pawan-dhankot-from-the-party-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86573-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जजपा ने कृष्ण गाडोली और पवन धनकोट को पार्टी से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जजपा ने कृष्ण गाडोली और पवन धनकोट को पार्टी से निकाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने गुरुग्राम के कृष्ण गाडोली व पवन धनकोट को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से पार्टी के सभी पदों से निष्कासित कर दिया है। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकरान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से विस्तृत विचार-विमर्श के उपरांत दोनों को निष्कासित किया गया है।
ठाकरान ने स्पष्ट किया कि पार्टी अनुशासन और संगठनात्मक मर्यादा के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है, और किसी भी स्तर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोनों कार्यकर्ताओं को 29 मार्च को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था लेकिन उनका जवाब असंतोषजनक पाया गया। उनके अन्य राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होने के प्रमाण भी सामने आए।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पार्टी ने पूर्व में कृष्ण गाड़ोली को नगर निगम गुरुग्राम में पार्षद (काउंसलर) के रूप में नामित कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बावजूद उनका इस प्रकार का आचरण न केवल संगठनात्मक अनुशासन के विरुद्ध है, बल्कि पार्टी के विश्वास के साथ भी प्रतिकूल है।
ठाकरान ने कहा कि जब पार्टी पूरे हरियाणा में अपने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सतत कार्य कर रही है, ऐसे समय में कुछ व्यक्तियों द्वारा भटकावे की राजनीति करते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
Trending Videos