{"_id":"69f4a22388f9475d9502d2f4","slug":"the-new-building-of-the-civil-hospital-will-be-illuminated-by-solar-energy-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86613-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सौर ऊर्जा से रोशन होगा सिविल अस्पताल का नया भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सौर ऊर्जा से रोशन होगा सिविल अस्पताल का नया भवन
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग सेक्टर-10 में 100 से 200 बिस्तरों वाले अस्पताल में लगाएगा सौर ऊर्जा प्लांट
100 किलोवाट होगी क्षमता
41.87 लाख रुपये खर्च होंगे
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सिविल अस्पताल का नया भवन अब सौर ऊर्जा से रोशन होगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) अस्पताल भवन पर 100 किलोवॉट का रूफटॉप ग्रिड-कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट लगाएगा। इस योजना पर करीब 41.87 लाख रुपये खर्च होंगे।
अधिकारियों के अनुसार, सोलर पावर प्लांट लगने से अस्पताल की बिजली खपत में कमी आएगी। यह बिजली सीधे ग्रिड से कनेक्ट होग, जिससे अस्पताल की जरूरतों के अनुसार ऊर्जा का उपयोग किया जा सकेगा। लोक निर्माण विभाग सेक्टर-10 में 100 से 200 बिस्तरों वाले अस्पताल के उन्नयन में 100 केवी का रूफटॉप ग्रिड-कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट लगाने जा रहा है।
लोक निर्माण के कार्यकारी अभियंता (इलेक्ट्रिकल) नवीन कुमार ने बताया कि यह सिस्टम ऑनलाइन होगा। यदि ज्यादा बिजली होगी तो यह बिजली निगम को चली जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे अस्पताल में बिजली बिल में कटौती होने की उम्मीद है। उनका कहना है कि सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू होने के बाद अस्पताल को स्वच्छ और किफायती ऊर्जा का लाभ मिलेगा। अधिकारी ने बताया कि इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। कार्य अलाट होने पर एजेंसी को सात माह में कार्य पूरा करना होगा।
-- -- -- -
नए भवन बनने से बेहतर होंगी हेल्थ सुविधाएं-
जिला नागरिक अस्पताल में बेड की कमी से मरीज अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं। ओपीडी में रोजाना 2300 से 2400 मरीज पहुंचते हैं। बेड के अभाव के चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए अस्पताल परिसर में ही 100 बेड की अतिरिक्त पांच मंजिला इमारत के निर्माण के लिए 2018 में निदेशालय से स्वीकृति मिली थी। नई इमारत में 100 बेड का नया ब्लॉक बनने के बाद नागरिक अस्पताल का लोड कम होगा। साथ ही मरीजों के लिए सुविधा भी बढ़ेंगी। नई इमारत में पांचवीं मंजिल पर 32 बेड आइसीयू और सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशन की व्यवस्था होगी। इसके निर्माण पर करीब 90 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नई इमारत की अस्पताल प्रबंधन को सख्त जरूरत है।
-- -
वर्जन
सिविल अस्पताल सेक्टर दस के नए भवन पर रूफटॉप ग्रिड-कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा। इस योजना पर करीब 41.87 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे अस्पताल को बिजली प्रबंधन में सहायता मिलेगी।
नवीन कुमार, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग
Trending Videos