{"_id":"69f4a8bc7a975272c10d6eb3","slug":"video-hsvp-vacated-five-shops-in-sector-4-market-in-gurugram-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: सेक्टर-4 मार्केट में एचएसवीपी की कार्रवाई, पांच दुकानें खाली कराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: सेक्टर-4 मार्केट में एचएसवीपी की कार्रवाई, पांच दुकानें खाली कराईं
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने शुक्रवार दोपहर में सेक्टर-4 स्थित मार्केट में कार्रवाई करते हुए पांच दुकानों को खाली कराया। कार्रवाई एचएसवीपी के शहरी संपदा अधिकारी-1 राकेश सैनी के निर्देश पर की गई।
एचएसवीपी के सर्वे एसडीओ अजमेर सिंह ने बताया कि सेक्टर-4 पुलिस चौकी से भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की ओर से वर्ष 1987 में किराये पर दी गई पांच दुकानों पर अब प्राधिकरण ने कब्जा लेकर ताला लगा दिया है। एनफोर्समेंट टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। जेई ललित हंस ने बताया कि यदि किसी ने दुकानों का ताला तोड़ा तो संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। एचएसवीपी के एनफोर्समेंट अधिकारी संजय यादव ने बताया कि दुकानदारों को 10 दिन पहले नोटिस जारी किया गया था और लगातार अनाउंसमेंट भी करवाई गई थी। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में उपमंडल अभियंता अजमेर सिंह मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।