{"_id":"69f454b0bfef6b53ab0b2094","slug":"video-bku-azad-stages-protest-at-pvvnl-office-in-meerut-against-smart-meters-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: स्मार्ट मीटर के विरोध में भाकियू आजाद का ऊर्जा भवन पर धरना, पुराने मीटर लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: स्मार्ट मीटर के विरोध में भाकियू आजाद का ऊर्जा भवन पर धरना, पुराने मीटर लगाने की मांग
Meerut में स्मार्ट मीटर के विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (Azad) के कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा भवन स्थित पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के एमडी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
धरने के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन बालियान ने कहा कि स्मार्ट मीटर आम लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। उनका आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिल बढ़ रहे हैं और उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने मांग की कि स्मार्ट मीटर हटाकर दोबारा पुराने मीटर लगाए जाएं। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।
धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की और अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।