सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Life affected in Pataudi due to extreme heat and heat wave

Gurugram News: भीषण गर्मी और लू से पटौदी में जनजीवन प्रभावित

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
Life affected in Pataudi due to extreme heat and heat wave
विज्ञापन
तापमान 41 डिग्री के पार, दोपहर में निकलने से बच रहे लोग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दोपहर तक बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अचानक बढ़े तापमान और तीखी धूप के कारण लोग बेहाल नजर आए। पिछले कई दिनों से सुबह 9 बजे के बाद ही सूर्य की किरणें चुभने लगी हैं और दोपहर में स्थिति और भी कठिन हो जाती है।


गर्मी से बचाव के लिए अधिकतर लोग घरों में रहने को मजबूर हैं, जबकि जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर पर गमछा, टोपी और दुपट्टा रखकर ही बाहर निकल रहे हैं। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। अप्रैल महीने में ही जून जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। स्वास्थ्य विभाग वरिष्ठ मेडिकल अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने सलाह दी है कि लोग अधिक से अधिक पानी पीएं और लस्सी, छाछ, नींबू पानी जैसे घरेलू पेय का सेवन करें। उन्होंने चाय-कॉफी और अधिक शर्करा वाले ठंडे पेयों से बचने तथा धूप में निकलते समय सिर ढककर निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed