{"_id":"69df807eba75679c1e0db71e","slug":"mica-defeated-mt-academy-by-20-runs-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85014-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एमआईसीए ने एमटी अकादमी को 20 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एमआईसीए ने एमटी अकादमी को 20 रन से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के जीएचएस ग्रीनफील्ड मैदान पर बुधवार को एमआईसीए की टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर एमटी क्रिकेट अकादमी की टीम को 20 रन से शिकस्त दी।
टॉस जीतकर एमटी क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमआईसीए की टीम 37.2 ओवर में 256 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमटी क्रिकेट अकादमी की टीम 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 236 रन ही बना पाई और मैच हार गई।
एमआईसीए की ओर से प्रीत ने 79 रन, आरव सैनी ने नाबाद 60 रन और अभिराज ने 41 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में जेह ने 4 विकेट, आजाद ने 3 विकेट और सुधांशु ने 2 विकेट लिए। एमटी अकादमी की ओर से सिदक ने 67 रन, निर्मल ने नाबाद 42 रन और ओम यादव ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में दीपक, प्रीत और लकी राणा को 2-2 सफलताएं मिलीं। मैन ऑफ द मैच प्रीत को चुना गया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X