फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   MS Academy wins by 7 runs in a close contest

Gurugram News: कड़े मुकाबले में एमएस अकादमी 7 रनों से विजयी

Sun, 12 Jul 2026 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
MS Academy wins by 7 runs in a close contest
गुरुग्राम। एमएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर रविवार को 40 ओवर का रोमांचक मुकाबला खेला गया। इसमें एमएस अकादमी की टीम ने दिल्ली जिमखाना की टीम को 7 रनों से हरा दिया। एमएस अकादमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ध्रुव के 138 रनों के शानदार शतक की बदौलत टीम ने 35.1 ओवर में 278 रन बनाए। दिल्ली जिमखाना की ओर से गेंदबाजी में दीप मन्ना ने 2 विकेट, ध्रुव ने 2 विकेट और तनिष, दक्ष और प्रियांशु को एक-एक सफलताएं मिली। 279 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली जिमखाना की टीम निर्धारित 40 ओवरों में 9 विकेट खोकर 271 रन ही बना सकी और मैच हार गई। दिल्ली की तरफ से सुभान ने 75 रन और सौरभ पाल ने 63 रनों की जुझारू पारियां खेलीं, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। एमएस क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज विहान सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि लकी ने 3 विकेट चटकाकर अपनी टीम की जीत पक्की की। प्लेयर ऑफ द मैच ध्रुव को चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed