फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Music producer-turned-gangster Deepak Nandal became even more notorious after fleeing abroad.

Gurugram News: म्यूजिक प्रोड्यूसर से गैंगस्टर बना दीपक नांदल, विदेश भागकर और कुख्यात हुआ

Sat, 11 Jul 2026 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Music producer-turned-gangster Deepak Nandal became even more notorious after fleeing abroad.
गुरुग्राम। हरियाणा और पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री में म्यूजिक प्रोड्यूसर से गैंगस्टर बना दीपक नांदल विदेश भागने के बाद और कुख्यात हो गया है। 2023 में भारत से दुबई के बाद वो अब यूके में छिपा हुआ है। विदेश भागने के बाद अब वो अवैध वसूली के खेल में उतर आया है। हरियाणा के अलग-अलग जिलों से वो नौजवानों को अपनी गैंग में शामिल कर लगातार फिरौती के लिए गोलियां चलवाने और न देने पर हत्या करवा रहा है।
विज्ञापन

विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नादंल पर हरियाणा में 12 से ज्यादा मामले दर्ज है। इनमें से छह से ज्यादा मामले अकेले गुरुग्राम में दर्ज है। दीपक नांदल ने बतौर म्यूजिक प्रोड्यूसर बादशाह और राहुल फाजिलपुरिया जैसे देश के बड़े म्यूजिक स्टार्स के साथ काम किया। रुपयों को लेकर विवादों के बाद वो अपराध की दुनिया में आ गया। दीपक नांदल का नाम पहली बार जुलाई 2025 में गुरुग्राम के सेक्टर-71 में मशहूर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हमला हुआ था। इस हमले की जिम्मेदारी खुद दीपक नांदल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली थी। पोस्ट में नांदल ने दावा किया था कि फाजिलपुरिया के साथ उसका पांच करोड़ का लेन-देन है और पैसे न लौटाने पर उसने हमला कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed