{"_id":"69eb5b43b691fb90d90f5f43","slug":"neet-ug-on-may-3-6875-candidates-to-appear-at-18-centres-in-gurugram-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-85812-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 मई को नीट-यूजी: गुरुग्राम में 18 केंद्रों पर शामिल होंगे 6875 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 मई को नीट-यूजी: गुरुग्राम में 18 केंद्रों पर शामिल होंगे 6875 अभ्यर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- डीसी उत्तम सिंह ने कहा, सुरक्षा, ट्रैफिक और निष्पक्ष परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
- मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परीक्षा तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक परीक्षा के सुचारु, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन के लिए डीसी उत्तम सिंह की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई। इस दौरान परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, संसाधनों की उपलब्धता, अभ्यर्थियों के आवागमन, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के अधिकारियों के साथ परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और बिना किसी बाधा के संपन्न होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों के लिए बैठने और पेयजल की उचित व्यवस्था करने को कहा गया।
डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि नीट-यूजी जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को व्यवस्थित और सुरक्षित माहौल में कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभागों को समन्वय के साथ समय पर तैयारियां पूरी करनी होंगी। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन किसी भी अभ्यर्थी को जाम के कारण परेशानी न हो। इसके अलावा सोशल मीडिया पर फर्जी प्रश्नपत्र बेचने या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से आयोजित यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगी। देशभर में लगभग 22 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे, जबकि हरियाणा में 65,300 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। गुरुग्राम में 18 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 6,875 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। सेक्टर 4/7 स्थित पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सबसे अधिक 720 और भोंडसी स्थित केंद्र पर सबसे कम 227 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।बैठक में एडीसी सोनू भट्ट, सीटीएम ज्योति नागपाल, डीईओ इंदु बोकन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X