{"_id":"69eb6cf47beaa05e85005976","slug":"open-manholes-pose-a-risk-of-accidents-leaving-people-in-panic-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-85851-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खुले मैनहॉल से हादसे का खतरा, लोग दहशत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खुले मैनहॉल से हादसे का खतरा, लोग दहशत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- पटौदी सब्जी मंडी में एक साल से नहीं लगा ढक्कन, प्रशासन पर लापरवाही के आरोपसंवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पुरानी सब्जी मंडी के मुख्य मार्ग पर खुला पड़ा मैनहॉल लोगों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। करीब एक साल पहले जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाए गए इस मैनहॉल पर अब तक ढक्कन नहीं लगाया गया है। लगभग 10 फुट गहरा यह मैनहॉल सड़क के मोड़ के पास होने के कारण हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में रोजाना हजारों लोग खरीदारी के लिए आते हैं, ऐसे में यह खुला मैनहॉल किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे लोगों में नाराजगी है।
लोगों की प्रतिक्रिया-
यहां रोजाना भारी भीड़ रहती है, खुला मैनहॉल कभी भी बड़ा हादसा कर सकता है। - देशराज सैनी, सब्जी मंडी प्रधान
ढक्कन न होने से हर वक्त डर बना रहता है, कई वाहन इसमें फंस चुके हैं। - राजेंद्र सैनी, पूर्व प्रधान
कई पशु इस मैनहॉल में गिरकर घायल हो चुके हैं, स्थिति बेहद खतरनाक है। - रामकिशन सैनी, निवासी
कई बार विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। - मनोज कुमार, पार्षद
विभाग का पक्ष -
जनस्वास्थ्य विभाग के जेई राहुल राव ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। टेंडर अलॉट होने के 10 से 12 दिनों के भीतर नया मैनहॉल बनाकर ढक्कन लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X