सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   GMDA nursery to be built in Leisure Valley Park, greenery to be promoted

Gurugram News: लेजर वैली पार्क में बनेगी जीएमडीए की नर्सरी, हरियाली को मिलेगा बढ़ावा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
GMDA nursery to be built in Leisure Valley Park, greenery to be promoted
विज्ञापन
- अभी जीएमडीए के पास नहीं है कोई अपनी नर्सरी
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) अब महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेजर वैली) में अपनी नर्सरी विकसित करेगा। फिलहाल जीएमडीए के पास खुद की कोई नर्सरी नहीं है, जिसके कारण पौधों के लिए बाहरी स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता है। अधिकारियों के अनुसार, नर्सरी तैयार होने के बाद शहर के पार्कों और हरित क्षेत्रों के रखरखाव में काफी सुविधा मिलेगी। पौधों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित होगी और हरियाली को बेहतर तरीके से बनाए रखा जा सकेगा। इसके लिए लेजर वैली पार्क के एक हिस्से में ग्रीन हाउस का निर्माण कराया जा रहा है, जहां पौधों को तैयार किया जाएगा।
यह परियोजना सीएसआर के तहत विकसित की जा रही है। इससे न केवल शहर के पार्कों की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर पौधों की उपलब्धता बढ़ने से रखरखाव की लागत और समय में कमी आने की उम्मीद है। जीएमडीए के पास सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क, सेक्टर-52ए का जैव विविधता पार्क और सेक्टर-22 का ताऊ देवीलाल पार्क जैसे प्रमुख हरित क्षेत्र हैं। जीएमडीए के एसई प्रवीन कुमार ने बताया कि नई नर्सरी बनने से इन सभी पार्कों में हरियाली बनाए रखना और भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed