{"_id":"69eb810a584d4b839f0cdc57","slug":"childrens-enthusiasm-on-sports-day-gave-the-message-of-the-importance-of-sports-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-85899-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खेल दिवस पर बच्चों का जोश, खेलों के महत्व का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खेल दिवस पर बच्चों का जोश, खेलों के महत्व का दिया संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। विकासपुरी स्थित केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल में शुक्रवार को खेल दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। रंग-बिरंगे झंडों और तालियों की गूंज के बीच आयोजित कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने मोबाइल की बढ़ती लत पर चिंता जताते हुए बच्चों को खेलकूद में अधिक समय देने की सलाह दी। इस दौरान उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से खेलों में भाग लेने और दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान रवि दहिया, अतिरिक्त खेल निदेशक शिव लोचन, स्टेडियम प्रभारी विनोद नाग,निदेशक रितेश चावला, प्रधानाचार्या प्रिया अरोड़ा, पीटीए सदस्य एवं दिशा स्कूल ऑफ ऑटिस्टिक चिल्ड्रन की कार्यकर्ता बीनू सहानी समेत कई लोग मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X