सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Online tracking of door-to-door garbage collection in Sohna

Gurugram News: सेक्टर 78-79 में धूल प्रदूषण को लेकर प्रशासन ने किया निरीक्षण

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Online tracking of door-to-door garbage collection in Sohna
विज्ञापन
- इस दौरान 10 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए सड़कों पर जमी धूल और मलबा हटाया गया
Trending Videos

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 78 और 79 में बढ़ते धूल प्रदूषण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया। स्थानीय निवासियों की लगातार शिकायतों के बाद नगर निगम, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर योजनाकार विभाग (डीटीपी) की टीम ने इलाके का दौरा कर हालात का जायजा लिया और तत्काल राहत के कदम उठाए। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि आसपास के निर्माण कार्य, सीवर लाइन के लिए खुदाई और बिना ढके निर्माण सामग्री के परिवहन से क्षेत्र में धूल प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने मौके पर ही सफाई अभियान शुरू कराया। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपनी सीएसआर पहल के तहत 100 से अधिक मजदूरों और 10 सुपरवाइजरों को तैनात किया। इस दौरान 10 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए सड़कों पर जमी धूल और मलबा हटाया गया।
संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमों का उल्लंघन करने वाले निर्माण स्थलों और संस्थाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि धूल प्रदूषण फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा और नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा, डेवलपर एमथ्रीएम को सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव करने के लिए वाटर टैंकर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मैप्सको माउंटविले सोसाइटी की ओर से अपने एसटीपी प्लांट से ट्रीटेड पानी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे धूल को नियंत्रित किया जा सके। प्रशासन ने निवासियों को भरोसा दिलाया है कि क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए नियमित सफाई अभियान और रोकथाम के उपाय लगातार जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान निरीक्षण टीम में जॉइंट कमिश्नर-1 पुनीत कुमार, जेनिथ चौधरी, डीटीपी विभाग के अधिकारी और एमसीएम के अन्य प्रवर्तन अधिकारी शामिल रहे। साथ ही हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से क्षेत्रीय अधिकारी सिद्धार्थ भार्गव और एसडीओ संदीप उपस्थित रहे। मैप्सको आरडब्ल्यूए की ओर से अध्यक्ष कर्नल रोहित गोगना, पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह व अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed