सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   New labor laws will increase the scope of social security

Gurugram News: नए श्रम कानूनों से बढ़ेगा सामाजिक सुरक्षा का दायरा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
New labor laws will increase the scope of social security
विज्ञापन
- ईएसआईसी बैठक में संशोधनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नए श्रम कानूनों के तहत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) में किए गए बदलावों को प्रभावी रूप से लागू करने को लेकर शुक्रवार को गुरुग्राम स्थित ईएसआईसी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रमिकों को बेहतर सामाजिक सुरक्षा देने और प्रावधानों के सही क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। लेबर लॉ एडवाइजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट आरएल शर्मा और उनकी टीम ने ईएसआईसी के प्रभारी निदेशक सुनील यादव से मुलाकात कर श्रम कानूनों में हुए संशोधनों पर चर्चा की। इस दौरान नए श्रम संहिताओं के तहत वेतन की संशोधित परिभाषा पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया, जिसका सीधा असर ईएसआईसी अंशदान और कर्मचारियों के कवरेज पर पड़ेगा।
सुनील यादव ने कहा कि नए प्रावधान श्रमिकों को बेहतर सामाजिक सुरक्षा देने की दिशा में अहम कदम हैं, जिससे कर्मचारियों और नियोक्ताओं दोनों को लाभ मिलेगा। उन्होंने नियोक्ताओं से इन नियमों को समझकर समय पर लागू करने की अपील की। वहीं आरएल शर्मा ने कहा कि वेतन की नई परिभाषा से अंशदान प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी, हालांकि नियोक्ताओं को अपनी वेतन संरचना की समीक्षा करनी होगी। इन बदलावों से अधिक श्रमिक सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आएंगे। बैठक में श्रमिकों के लिए नियमित मेडिकल कैंप आयोजित करने और ईएसआईसी अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाने पर भी सहमति बनी, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed