{"_id":"697f24fb998965715b006d0f","slug":"number-of-people-who-underwent-x-rays-due-to-chest-pain-in-the-civil-hospital-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-78616-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नागरिक अस्पताल में सीने के दर्द के कारण एक्सरे कराने वालों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नागरिक अस्पताल में सीने के दर्द के कारण एक्सरे कराने वालों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ता प्रदूषण और बदलती लाइफस्टाइल बना रही लोगों को मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर की लगातार बिगड़ती हवा की गुणवत्ता लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल रही है। इस वजह से सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ और खांसी-जुकाम की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। मेडिसिन ओपीडी में पहुंचने वालों में 100 से 150 मरीजों में सीने दर्द की समस्या सामने आ रही है। चिकित्सकों ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण और बदलती लाइफस्टाइल ने लोगों को मरीज बना दिया है।
रोजाना होते हैं 100 से अधिक एक्सरे
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, रोजाना करीब 100 से 150 मरीज एक्सरे के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें से लगभग 60 से 70 प्रतिशत मरीज फेफड़ों की जांच की जाती है। इनमें से ज्यादातर मरीजों को फेफड़ों का एक्सरे कराने की सलाह दी जा रही है ताकि प्रदूषण से प्रभावित फेफड़ों की स्थिति का पता लगाया जा सके। बीते दिनों में यह संख्या करीब 40 प्रतिशत तक बढ़ी है।
पीएम 2.5 कण शरीर को नुकसान
चिकित्सकों का कहना है कि प्रदूषित हवा में मौजूद सूक्ष्म कण (पीएम 2.5 और पीएम 10) श्वसन तंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे सांस संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले समय में अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और फेफड़ों के संक्रमण के मामले और तेजी से बढ़ सकते हैं। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने, सुबह के समय व्यायाम से बचने और घरों में एयर प्यूरीफायर के उपयोग की सलाह दी।
-- --
बढ़ता प्रदूषण और बदलती जीवनशैली लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रही है। इसके कारण सांस और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं। हाल के दिनों में फेफड़ों का एक्सरे कराने वाले मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। - डाॅ. लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग
Trending Videos